पैसा रहने के बावजूद नहीं बना एमडीएम, हेडमास्टरों को शो कॉज

भभुआ (नगर) : स्कूलों में एमडीएम योजना में खुलेआम पैसा बनाने का खेल जारी है. विभागीय पदाधिकारियों के औचक निरीक्षण में यह बात खुल कर सामने आयी है. वहीं एमडीएम की मॉनीटरिंग पटना से किये जाने के बावजूद कई हेडमास्टर अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं. इस मामले में कुल छह हेडमास्टरों से […]

भभुआ (नगर) : स्कूलों में एमडीएम योजना में खुलेआम पैसा बनाने का खेल जारी है. विभागीय पदाधिकारियों के औचक निरीक्षण में यह बात खुल कर सामने आयी है. वहीं एमडीएम की मॉनीटरिंग पटना से किये जाने के बावजूद कई हेडमास्टर अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं. इस मामले में कुल छह हेडमास्टरों से शो कॉज किया गया है. प प्राथमिक विद्यालय निबियां भगवानपुर, उमवि रउता अधौरा, न्यू प्रावि पनसेरवा मोहनिया, उमवि सूर्यपुरा नुआंव और प्राथमिक विद्यालय घरी कुदरा के हेडमास्टरों द्वारा एमडीएम की राशि स्कूल में रहने के बावजूद एमडीएम नहीं बनाया गया

और इसकी गलत सूचना विभाग को दी गयी. इस मामले में जब जिला एमडीएम कार्यालय से बात की गयी, तो उनके द्वारा राशि की उपलब्धता बतायी गयी. इस मामले में एमडीएम प्रभारी द्वारा उक्त स्कूलों के हेडमास्टरों से शोकॉज किया है. वहीं मिशन जागृति के अंतर्गत चांद प्रखंड में शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों द्वारा की गयी जांच में कई स्कूलों में एमडीएम में काफी गड़बड़ी पायी गयी थी. डीपीओ एमडीएम अमेरिका प्रसाद ने बताया कि एमडीएम मे अनियमितता व उपस्थिति से ज्यादा बच्चों की संख्या दिखा कर एमडीएम योजना की राशि निकाले जाने की बात सामने आयी है. इस मामले में चांद प्रखंड स्थित 15 स्कूलों के हेडमास्टर से शो कॉज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >