एसपी ने भी भाई को बांधी राखी

भभुआ कार्यालय : गुरुवार को रक्षाबंधन के दिन एसपी हरप्रीत कौर के भाई सुखचैन सिंह पंजाब के चंडीगढ़ से राखी बंधवाने के लिए भभुआ पहुंचे. उनके साथ एसपी हरप्रीत कौर का भतीजा सतविंदर सिंह भी पहुंचा और एसपी हरप्रीत कौर ने रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाई सुखचैन सिंह के कलाई पर राखी बांध उनकी […]

भभुआ कार्यालय : गुरुवार को रक्षाबंधन के दिन एसपी हरप्रीत कौर के भाई सुखचैन सिंह पंजाब के चंडीगढ़ से राखी बंधवाने के लिए भभुआ पहुंचे. उनके साथ एसपी हरप्रीत कौर का भतीजा सतविंदर सिंह भी पहुंचा और एसपी हरप्रीत कौर ने रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाई सुखचैन सिंह के कलाई पर राखी बांध उनकी लंबी उम्र व उनके जीवन में सुख शांति की कामना की.वहीं भाई सुखचैन ने भी बहन के हर सुख- दुख में साथ देने हर पल बहन की रक्षा करने का वचन दिया.

इस मौके पर एसपी हरप्रीत कौर ने अपने भतीजे सतविंदर के भी कलाई पर राखी बांधी. एसपी हरप्रीत कौर के भाई सुखचैन सिंह पंजाब के मोहाली में पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट में इंजीनियर हैं. वहीं भतीजा सतविंदर लॉ की पढ़ाई कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >