शहर में वन विभाग के गेस्टहाउस का उद‍्घाटन

भभुआ शहर : वन विभाग द्वारा जिला कार्यालय में गेस्टहाउस बनाया गया है. इसका उद‍्घाटन वन विभाग के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह द्वारा फीता काट कर बुधवार को किया गया. वन विभाग के द्वारा जिले में मुंडेश्वरी व दुर्गावती जलाशय सहित अन्य जगहों पर गेस्ट हाउस बनाये जा रहे हैं. इसमें अधौरा के बाद […]

भभुआ शहर : वन विभाग द्वारा जिला कार्यालय में गेस्टहाउस बनाया गया है. इसका उद‍्घाटन वन विभाग के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह द्वारा फीता काट कर बुधवार को किया गया. वन विभाग के द्वारा जिले में मुंडेश्वरी व दुर्गावती जलाशय सहित अन्य जगहों पर गेस्ट हाउस बनाये जा रहे हैं.

इसमें अधौरा के बाद दूसरा गेस्टहाउस जिला मुख्यालय में वन विभाग द्वारा बनाया गया है. उद‍्घाटन के क्रम में जिला पदाधिकारी राजेश्वर प्रसाद सिंह, मुख्य वन प्रणाली प्रति पालक पटना यूएस झा, वन संरक्षक पटना ललन सिंह, डीएफओ सत्यजीत कुमार, रेंजर शशिभूषण प्रसाद सहित सभी वन विभाग के अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >