परिजन चिंतित, एक माह पहले हुई घटना, पुलिस के हाथ अब भी खाली
भगवानपुर : क्षेत्र के कसेर गांव से अपहृत वृद्ध दंपती का सुराग नहीं मिल पाया है. इनके परिजन काफी परेशान हैं. करीब एक माह पहले कसेर गांव के निवासी देव सरन व उनकी पत्नी दलागढ़ के बधार से अचानक गायब हो गये थे. परिजनों ने थाने में यह प्राथमिकी दर्ज करायी कि उनके बाबा का अपहरण हो गया है.
उनका आरोप था कि अपहरण कुख्यात नक्सली संदेश ने किया है. इस मामले की प्राथमिकी दर्ज हो जाने के बाद भी न तो पुलिस दंपती को ढूंढ़ सकी और न ही नक्सली संदेश का ही अता-पता चल पाया. वृद्ध दंपती को खोजने के लिए परिजन एसपी से मिले, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया और पुलिस के लाख प्रयास के बाद भी केस सुलझ नहीं पाया.
पुलिस दिख रही बेवश : थाना क्षेत्र में हो रहे अपराधों पर नकेल कसने में स्थानीय पुलिस असमर्थ नजर आ रही है. बिगत एक डेढ़ साल पीछे देखा जाये, तो जितने भी गंभीर मामले थाने में दर्ज हुए हैं. पुलिस उन गंभीर मामलो के तह तक नहीं पहुंच पायी है. सर्वप्रथम अति प्राचीन मुंडेश्वरी भवानी के प्रतिमा से सोने की आंख, बिंदी व छतरी की चोरी हो गयी थी.
लेकिन, पुलिस यह दावा कर रही थी कि तत्काल चोरों को पकड़ लिया जायेगा. माता के चोरी गये आभूषणों को बरामद कर लिया जायेगा. लेकिन, डेढ़ साल हो जाने के बावजूद न ही चोरो का पता चल सका और नहीं भवानी के प्रतिमा का आभूषण ही बरामद हो पाया.
उसके बाद थाना क्षेत्र में एक ही रात को कई जगह पर छिनैती हुई व उसी रात को एक घर में डकैती भी हुई. पुलिस अगले दिन से दावा करने लगी की डकैतो को पहचान लिया गया है. लेकिन तीन से चार माह हो जाने के बाद अभी तक इस केस में किसी की गिरफ़्तारी नहीं है. यही नहीं एक हफ्ते पहले कैमूर के पहाड़ियों में दो मोटर साइकिल, एटीएम कार्ड, छह हजार रुपये नगद कर छिनैती हुई, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो फ्यी ई है.
