फकराबाद में पानी भरने से सूखने लगे सागवान के पौधे

पुसौली : फकराबाद में लगे सगवान के पौधे पानी भरने के कारण सूखने लगे हैं. इसका कारण है कि सराय पोखरे का पानी काटने के बाद गंदा पानी गांव में भर गया है. इसमें फकराबाद में लगे लाखों रुपये के सागवान के पौधे डूब गये हैं. इस संबंध में पेड़ के मालिक अवधेश नरायण चौबे […]

पुसौली : फकराबाद में लगे सगवान के पौधे पानी भरने के कारण सूखने लगे हैं. इसका कारण है कि सराय पोखरे का पानी काटने के बाद गंदा पानी गांव में भर गया है. इसमें फकराबाद में लगे लाखों रुपये के सागवान के पौधे डूब गये हैं.
इस संबंध में पेड़ के मालिक अवधेश नरायण चौबे ने बताया कि सात साल से पेड़ की सेवा करते आये, लेकिन एक ही पल में पानी में डूब गये और लाखो रुपये का नुकसान हुआ. श्री चौबे बताते है कि पानी निकालने के लिए फकराबाद से सीओ आये थे. लेकिन, कोई व्यवस्था नहीं हुई. गंदे पानी के दुर्गंध से जीना मुहाल हो गया है. गौरतलब है कि कुदरा के बीडीओ व सीओ ने सराय पोखरे का पानी कटवा कर अशोक सिंह के निजी जमीन में गिरा दिया गया. इससे बबन सिंह, ददन सिंह के घर के बगल में गंदा पानी जमा हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >