राखियों के लिए वाटरप्रूफ लिफाफे की बढ़ी डिमांड

भभुआ(नगर) : शहर के मुख्य डाकघर में रक्षाबंधन पर राखी भेजने के लिए वाटरप्रूफ लिफाफा मिल रहा है. इसे खरीदने के लिए बहनों में होड़ मची है. इसकी डिमांड का पता तब चला जब सोमवार को लिफाफा लेने पहुंचे कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा. इस संबंध में पोस्टमास्टर मनोज कुमार ने बताया कि […]

भभुआ(नगर) : शहर के मुख्य डाकघर में रक्षाबंधन पर राखी भेजने के लिए वाटरप्रूफ लिफाफा मिल रहा है. इसे खरीदने के लिए बहनों में होड़ मची है. इसकी डिमांड का पता तब चला जब सोमवार को लिफाफा लेने पहुंचे कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा. इस संबंध में पोस्टमास्टर मनोज कुमार ने बताया कि राखी भेजने वाला यह विशेष लिफाफा करीब 150 की संख्या में आया था, जो खत्म हो गया है. लिफाफे के लिए ऑर्डर डाक के सप्लाइ विभाग को दिया गया है.
रााखियां भेजने के लिए बहनों में होड़
झुकी कमर लिए बृजबिहारी सिंह सोमवार को जब मुख्य डाकघर पहुंचे, तो स्पीड पोस्ट व डाक रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लंबी कतार देख हताश हो गये. उन्हें लगा कि इस कतार में खड़े होकर डाक जमा करना उनके लिए संभव नहीं हो सकेगा. लेकिन, इस उम्र में भी यह तो बहन का प्रेम था, जो उन्हें यहां तक खींच लाया. निराशा भरे भाव सिर्फ बृजबिहारी के ही नहीं थे, बल्कि ओंकारनाथ राय, सच्चिदा प्रसाद व वाल्मीकि पांडेय आदि वृद्धों में भी देखा गया.
इस दौरान कतार में खड़े कुछ युवाओं ने बताया कि वे किसी प्रतियोगिता परीक्षा का फाॅर्म पोस्ट करने पहुंचे हैं. कुछ ने राखी पोस्ट किये जाने की बात बतायी. दरअसल भाई-बहन का प्रमुख त्योहार रक्षाबंधन निकट है. इसके कारण डाक टिकट लिफाफा आदि के लिए काफी संख्या में लोग डाकघर पहुंच रहे हैं. सगे-संबंधियों को भी डाक भेजने की होड़ मची हुई है. इससे इन दिनों डाकघर में काफी भीड़ इकट्ठा हो रही है.
एक काउंटर होने से परेशानी
डाकघर में रक्षाबंधन को ले डाक भेजने व अन्य जरूरी कामों से आने वाले लोगों को सिर्फ एक काउंटर होने की वजह से काफी मुसीबत झेलनी पड़ रही है. युवाओं को तो कोई खास दिक्कत नहीं है.
मगर बुजूर्गों को काफी कठिनाई हो रही है. एक ही काउंटर पर डाक विभाग से जुड़े सारे काम होने से लोगों को अनावश्यक ही परेशान होना पड़ रहा है. हालांकि डाकघर के पदाधिकारियों का कहना है कि एक काउंटर से भी काम हो जा रहा है. लेकिन भीड़ को देखते हुए एक अलग काउंटर की व्यवस्था की जायेगी.
कुरियर कंपनियां दे रहीं 20 प्रतिशत की छूट
इस त्योहारी सीजन का लाभ लेने के लिए कुरियर कंपनियों ने तो अलग से ऑफर व स्कीम जारी किया है. डीटीडीसी के रमेश कुमार ने बताया कि उनके यहां देश विदेश में राखी भेजने के लिए 20 प्रतिशत की छूट के साथ फ्री में लिफाफा भी उपलब्ध किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि अरब व यूरोपियन देशों भी शहर से अच्छी संख्या में राखी भेजी जा रही है.
आज से सुकन्या समृद्धि योजना को लेकर शिविर
भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार करीब आते ही शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर राखी की दुकानें सज गयी हैं. मुख्य डाकघर में भी आज यानी मंगलवार से सुकन्या समृद्धि योजना को ले विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इस शिविर के माध्यम से लोगों को योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी जायेगी और इसके तहत खाते भी खोले जायेंगे.
बढ़ाये जायेंगे काउंटर
डाकघर में विशेष लिफाफों के लिए डिमांड की गयी है. भीड़ को देखते हुए एक अलग काउंटर की भी व्यवस्था की जायेगी. सुकन्या समृद्धि योजना को ले रक्षाबंधन पर विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है.
रंजन कुमार, निरीक्षक डाकघर भभुआ अनुमंडल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >