इंट्री सरगना दीपू व राजकुमार के लिए काम करता था अजय

मोहनिया (शहर) : राजस्व को चुना लगाकर अवैध तरीके से इंट्री माफियाओं के जरिये मालवाहक ट्रकों को पार कराने के खेल में सिर्फ परिवहन विभाग के अधिकारी ही नहीं शामिल हैं, बल्कि मोहनिया के पास एनएच दो पर बिना सेल्स टैक्स चुकाये ट्रको को अवैध तरीके से पार कराने के खेल में सेल्स टैक्स विभाग […]

मोहनिया (शहर) : राजस्व को चुना लगाकर अवैध तरीके से इंट्री माफियाओं के जरिये मालवाहक ट्रकों को पार कराने के खेल में सिर्फ परिवहन विभाग के अधिकारी ही नहीं शामिल हैं, बल्कि मोहनिया के पास एनएच दो पर बिना सेल्स टैक्स चुकाये ट्रको को अवैध तरीके से पार कराने के खेल में सेल्स टैक्स विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं.
इसका खुलासा सेल्स टैक्स विभाग से जुड़े गिरफ्तार इंट्री माफिया अजय मिश्रा ने पुलिस के सामने किया है. सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार अजय मिश्रा ने सेल्स टैक्स विभाग के कई अधिकारियों के नाम बताये हैं, जिनकी मिलीभगत से वह ट्रकों को चेकपोस्ट पार करता था. साथ ही अजय के मोबाईल से भी कई सेल्स टैक्स अधिकारियों के नाम पुलिस को मिले हैं.
इसके अतिरिक्त अजय ने पुलिस को यह भी बताया है कि वह कैसे सेल्स टैक्स विभाग के अधिकारियों की मिलिभगत से बिना टैक्स चुकाये मालवाहक ट्रकों को चेकपोस्ट पार कराता था
और इसके लिए कितने पैसे
संबधित विभाग के अधिकारियों को देता था.
एसपी ने जांच के लिए डीएम को लिखा पत्र : तीन करोड़ की अवैध दवा लेकर चेकपोस्ट पार करने एव सरकारी राजस्व का चूना लगाने के मामले में एसपी हरप्रीत कौर ने एक टीम गठित कर पुरे मामले की जांच कराने के लिए डीएम को पत्र लिखा है़ एसपी ने बताया कि डीएम के स्तर से गठित टीम जांच करेगी और जो लोग इसके लिए दोषी होगें उनके उपर कार्रवाई की जायगी.
गोपालगंज के दीपू व यूपी के राजकुमार को ढूंढ़ रही कैमूर पुलिस
गिरफ्तार अजय मिश्रा ने पुलिस के सामने जो बयान दिया है, उसके मुताबिक वह सेल्स टैक्स विभाग के इंट्रीमफिया सरगना गोपालगंज जिले के दीपू तिवारी और यूपी के राजकुमार के लिए वह काम करता था. यह गिरोह जीटी रोड पर वाराणसी की तरफ से आनेवाले तेल व किराना के सामान से भरे मालवाहक ट्रकों को चेकपोस्ट पार कराता था. इसके लिए एक ट्रक से वह तीन से साढे तीन हजार रुपये लेता था.
उसके पास से गिरफ्तारी के समय बरामद एक लाख 36 हजार रुपये भी इंट्री के लिए ट्रकों से वसूले गये रुपये थे. पुलिस अब दीपू व राजकुमार की गिरफ्तारी में जुट गयी है. वहीं, जिन अधिकारियों के नाम आये हैं, उनके खिलाफ साक्ष्य जुटा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >