ट्यूबवेल की जांच करने पहुंचे एसडीओ व जेइ

टेक्निकल फाॅल्ट को दुरुस्त कर जल्द ट्यूबवेल चालू करने का दिया आश्वासन पुसौली : घटाव पंचायत में सभी बंद ट्यूबेल बहुत जल्द चालू किये जायेंगे. इसको लेकर मंगलवार को निरीक्षण करने ट्यूबेल विभाग के एसडीओ व जेइ पहुंचे थे. मुआयना करने के बाद जल्द बिजली के तार व पोल को दुरुस्त करने का आदेश दिया. […]

टेक्निकल फाॅल्ट को दुरुस्त कर जल्द ट्यूबवेल चालू करने का दिया आश्वासन
पुसौली : घटाव पंचायत में सभी बंद ट्यूबेल बहुत जल्द चालू किये जायेंगे. इसको लेकर मंगलवार को निरीक्षण करने ट्यूबेल विभाग के एसडीओ व जेइ पहुंचे थे. मुआयना करने के बाद जल्द बिजली के तार व पोल को दुरुस्त करने का आदेश दिया.
साथ ही फकराबाद में भी लगे ट्यूबेल किस कारण से बंद हैं, उसकी जानकारी ली. इसके बाद सभी बंद ट्यूबेल को चालू करने का आश्वासन दिया. गौरतलब है कि तीन दिन पहले प्रभात खबर ने पुसौली में बेकार साबित हो रहे लगे ट्यूबेल शीर्षक से प्रकाशित किया था. इसे देखते हुए ट्यूबेल विभाग के एसडीओ और जेई पहुंच निरीक्षण किये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >