डीएसपी बन कर रुपये मांगने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल

भभुआ (सदर) : पिछले वर्ष दिसंबर में एक किसान से फर्जी डीएसपी बन कर 20 हजार रुपये की मांग करनेवाले युवक को नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस की गिरफ्त में आया युवक थाना क्षेत्र के जमुआंव का विपुल पांडेय बताया जाता है. पकड़ाया युवक पहले भी […]

भभुआ (सदर) : पिछले वर्ष दिसंबर में एक किसान से फर्जी डीएसपी बन कर 20 हजार रुपये की मांग करनेवाले युवक को नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस की गिरफ्त में आया युवक थाना क्षेत्र के जमुआंव का विपुल पांडेय बताया जाता है. पकड़ाया युवक पहले भी हीरोइन बनाने का झांसा देकर दो लड़कियों को मुंबई ले जाने के केस में जेल की हवा खा चुका है. उस वक्त उसकी गिरफ्तारी मोहनिया रेलवे स्टेशन से की गयी थी.
नगर थाने के अवर निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि युवक ने पिछले वर्ष 25 दिसंबर को पटेल चौक के एक किसान कुश पटेल से फर्जी डीएसपी बन कर कॉल करते हुए 20 हजार रुपये की मांग की थी. युवक के कॉल पर किसान रुपये लेकर पहुंच भी गया. लेकिन, बात खुल जाने से किसान के रुपये बच गये. इसी मामले में युवक आरोपित था. उसे नगर थाना द्वारा गिरफ्तार कर मेडिकल करा जेल भेजे जाने के लिए कोर्ट के सुपुर्द कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >