अब शहरी को सवा लीटर, तो ग्रामीण लाभुकों को ढाई लीटर ही मिलेगा केरोसिन

भभुआ (नगर) : पीडीएस उपभोक्ताओं के लिए बुरी खबर है. सरकार के नये निर्देश के मुताबिक पीडीएस दुकान से मिलनेवाले केरोसिन में भी भारी कटौती की गयी है. अब जहां शहरी क्षेत्र के लाभुकों को सवा लीटर, तो ग्रामीण क्षेत्र के लाभुकों को ढाई लीटर केरोसिन से ही संतोष करना पड़ेगा. इस संबंध में जानकारी […]

भभुआ (नगर) : पीडीएस उपभोक्ताओं के लिए बुरी खबर है. सरकार के नये निर्देश के मुताबिक पीडीएस दुकान से मिलनेवाले केरोसिन में भी भारी कटौती की गयी है. अब जहां शहरी क्षेत्र के लाभुकों को सवा लीटर, तो ग्रामीण क्षेत्र के लाभुकों को ढाई लीटर केरोसिन से ही संतोष करना पड़ेगा.
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी मो. जियाउर्रहमान ने बताया कि सरकार के नये निर्देश के मुताबिक केरोसिन में कटौती का निर्णय लिया गया है. कैमूर जिले में पहले 102 टैंक लाॅरी केरोसिन तेल का आवंटन प्राप्त होता था. इसमें कटौती करते हुए अब मात्र 91 टैंक लाॅरी ही जिले को प्राप्त होगी. यानी जिले को अब मात्र 10 लाख 93 हजार लीटर केरोसिन ही प्राप्त होगी, जबकि इससे पहले 12 लाख 25 हजार 677 लीटर केरोसिन का आवंटन मिलता था.
गौरतलब है कि इस कटौती से पहले ग्रामीण क्षेत्र के लाभुकों को 2.75 लीटर प्रति लाभुक व शहरी क्षेत्र के लाभुकों को 1.75 लीटर केरोसिन मिलती थी. लेकिन, अब केरोसिन में कटौती किये जाने से लोगों की परेशानी बढ़नेवाली है.
अधौरा के लोगों को होगी मुश्किल : वैसे तो केरोसिन तेल में कटौती का सीधा असर आर्थिक रुप से कमजोर लाभुकों पर पड़ेगा. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के लाभुकों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ेगी. लेकिन, इस कटौती का सबसे ज्यादा असर अधौरा प्रखंड क्षेत्र के लोगों पर पड़ेगा. क्योंकि, इस प्रखंड क्षेत्र के सौ से अधिक गांवों में बिजली कनेक्शन नहीं हो सका है. इससे यहां के ग्रामीण रोशनी के लिए केरोसिन तेल पर काफी हद तक निर्भर हैं.
अब इस प्रखंड क्षेत्र के लोगों केा दीये की रोशनी के लिए भी जहदोजहद करनी पड़ेगी. इतना हीं नहीं केरोसिन के अगर बाजार से खरीदने जाये तो 40 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. वहीं पीडीएस दुकानों पर 15 रुपये 50 पैसे की दर से मिलता है. अब ऐसे में अगर लाभुक को केरोसिन की जरूरत पड़ी तो उसे महंगे दाम में बाजार से खरीदना पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >