इंट्री माफिया मुन्ना के घर से ढाई लाख कैश बरामद

कई कागजात व बैंक पासबुक भी जब्त घर से गाड़ी हुई बरामद मोहनिया (नगर) : इंट्री माफियाओं के खिलाफ एसपी हरप्रीत कौर के निर्देश पर पिछले एक हफ्ते से चल रही कार्रवाई गुरुवार को भी जारी रही. गुरुवार को मोहनिया के चर्चित इंट्री माफियाओं में से एक मुन्ना जायसवाल के घर पुलिस ने छापेमारी की. […]

कई कागजात व बैंक पासबुक भी जब्त
घर से गाड़ी हुई बरामद
मोहनिया (नगर) : इंट्री माफियाओं के खिलाफ एसपी हरप्रीत कौर के निर्देश पर पिछले एक हफ्ते से चल रही कार्रवाई गुरुवार को भी जारी रही. गुरुवार को मोहनिया के चर्चित इंट्री माफियाओं में से एक मुन्ना जायसवाल के घर पुलिस ने छापेमारी की. छापेमारी में मुन्ना जायसवाल व उसका भाई संजय जायसवाल फरार मिले. लेकिन, उसके घर से ढाई लाख रुपये कैश, एक कार, कई बैंक खातों के पासबुक व इंट्री संबंधित ट्रकों के हिसाब किताब किये गये कागजात बरामद किये गये.
पिछले शुक्रवार को इंट्री माफिया गिरोह के सरगना मनोज गुप्ता के भाई सहित पांच इंट्री बाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उन्होंने पूछताछ के क्रम में सात इंट्री गिरोहों के सरगना व 23 इंट्रीबाजों के नाम पुलिस के सामने उगले थे. उसी के आधार पर गुरुवार को मुन्ना जायसवाल के घर छापेमारी की.
इसमें मुन्ना जायसवाल तो नहीं मिला, लेकिन ट्रकों को अवैध तरीके से इंट्री कराये जाने से संबंधित कई दस्तावेज, ढाई लाख रुपये नकद, मुन्ना जायसवाल का एक खाता, जिसमें आठ लाख रुपये जमा हैं के बारे में पता चला. हालांकि उसमें से चार लाख रुपये एक दिन पहले निकाले जा चुका था. पुलिस ने मुन्ना जायसवाल के उक्त खाते को तत्काल बंद करा दिया है.साथ ही उसके घर से कई बैंकों के पासबुक भी मिले. पुलिस ने उसके घर से सफारी गाड़ी को भी जब्त किया है.
एसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि मुन्ना जायसवाल की पूरी संपत्ति का पता लगाया जा रहा है. साथ ही उसके व उसके परिवार से किस-किस के बैंक में खाते हैं और किन खातों में कितना पैसा जमा है. इसकी जानकारी इकट्ठा की जा रही है. संपत्ति व बैंक खातों का पता लगा उन्हें जब्त करने व खाता फ्रीज कराने की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >