बिजली चोरी में शहर से पकड़े गये दो लोग

भभुआ (सदर) : बिजली चोरी के खिलाफ बुधवार को विभाग की टीम ने शहर में छापेमारी अभियान चलाते हुए चोरी की बिजली जलाते दो लोगों को पकड़ उन पर जुर्माना ठोंकते प्राथमिकी दर्ज करायी. विद्युत विभाग के कनीय अभियंता जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में शहर के वार्ड नंबर छह पटेल नगर के सुभाष सिंह को […]

भभुआ (सदर) : बिजली चोरी के खिलाफ बुधवार को विभाग की टीम ने शहर में छापेमारी अभियान चलाते हुए चोरी की बिजली जलाते दो लोगों को पकड़ उन पर जुर्माना ठोंकते प्राथमिकी दर्ज करायी. विद्युत विभाग के कनीय अभियंता जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में शहर के वार्ड नंबर छह पटेल नगर के सुभाष सिंह को चोरी के बिजली का उपयोग करने पर 16, 087 रुपये व उक्त वार्ड के ही गिरिजा चौहान पर चोरी के बिजली पर 746 वाट का मीटर चलाने पर 10442 रुपये का जुर्माना लगाते हुए नगर थाने में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >