लापरवाह आशा होंगी बरखास्त : सीएस

भभुआ (सदर) : जनसंख्या स्थिरीकरण पखवारे को लेकर गुरुवार को आशा फैसिलिटेटरों के साथ सिविल सर्जन सहित आलाधिकारियों ने बैठक की. बैठक के दौरान सीएस केवीपी सिंह ने आशा को लापरवाही बरतने पर चेतावनी जारी करते हुए कहा कि जनसंख्या स्थिरीकरण पखवारे के दौरान जो आशा अपने कर्तव्य से लापरवाही बरतते पकड़ी जायेगी, उन्हें तत्काल […]

भभुआ (सदर) : जनसंख्या स्थिरीकरण पखवारे को लेकर गुरुवार को आशा फैसिलिटेटरों के साथ सिविल सर्जन सहित आलाधिकारियों ने बैठक की. बैठक के दौरान सीएस केवीपी सिंह ने आशा को लापरवाही बरतने पर चेतावनी जारी करते हुए कहा कि जनसंख्या स्थिरीकरण पखवारे के दौरान जो आशा अपने कर्तव्य से लापरवाही बरतते पकड़ी जायेगी, उन्हें तत्काल प्रभाव से बरखास्त किया जायेगा. गुरुवार को सीएस कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित इस बैठक के दौरान एसीएमओ डॉ रामानंद सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ विवेक कुमार सिंह, पीएचसी भभुआ के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.राजेंद्र चौधरी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक शिवानंद तिवारी मौजूद थे.

बैठक में शामिल होने आयीं भगवानपुर, चैनपुर, रामपुर व भभुआ की आशा को उत्प्रेरित किया गया. बैठक के दौरान आशा को बताया गया कि जनसंख्या स्थिरीकरण पखवारा में पुरुष नसबंदी व महिला बंध्याकरण की गति काफी धीमी है. आशा अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिदिन भ्रमण कर लोगों को बंध्याकरण में मिलनेवाली सहूलियत को बताएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >