महिला का शव छोड़ भाग गये परिजन

भभुआ (सदर) : चांद थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में दहेज के लिए पीट-पीट कर मारी गयी महिला का दुर्भाग्य उसके मरने के बाद भी पीछा नहीं छोड़ रहा. महिला के शव को परिजन व उसके पिता मुंशी चौहान मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर आये. पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को […]

भभुआ (सदर) : चांद थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में दहेज के लिए पीट-पीट कर मारी गयी महिला का दुर्भाग्य उसके मरने के बाद भी पीछा नहीं छोड़ रहा. महिला के शव को परिजन व उसके पिता मुंशी चौहान मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर आये. पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को अस्पताल में ही छोड़कर उसके पिता और उसके घर के अन्य परिजन भाग खड़े हुए थे.

देर रात जब प्लास्टिक में लिपटे शव को चौकीदार ने लावारिस हालत में पड़े देखा तो तत्काल इसकी सूचना अस्पताल उपाधीक्षक डॉ प्रह्लाद सिंह को दी. अस्पताल उपाधीक्षक द्वारा इसकी सूचना नगर थाने को दी गयी. देर रात नगर थाना से पहुंचे पुलिस व चौकीदार ने लावारिस हालत में पड़े महिला रामपुर की लाची देवी के शव की रात भर निगरानी की. सुबह पुलिस द्वारा इसकी सूचना चांद थाने को देते हुए महिला के परिजनों को ढूंढ़ कर शव को ले जाने को कहा गया. इस सूचना पर चांद थाना पुलिस ने मृत महिला के परिजनों को सूचना देते हुए शव को सदर अस्पताल से ले जाने का कड़ा निर्देश दिया गया.

इसके बाद महिला के घरवाले वापस बुधवार की सुबह सदर अस्पताल पहुंचे और महिला के शव को दाह संस्कार के लिए अपने साथ ले गये. इसके पूर्व भी जली हालत में चांद थाना क्षेत्र की एक महिला को उसके पति ने सदर अस्पताल में छोड़ दिया था. महिला के शव को उस वक्त भी पुलिस द्वारा परिजनों तक पहुंचाया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >