ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई, 57 ट्रक पकड़ाये

भभुआ : वरलोडेड ट्रकों से पैसा लेकर छोड़ने के मामले में एसडीएम जितेंद्र गुप्ता के गिरफ्तारी के बाद सोमवार की रात जिला प्रशासन ने एनएच दो पर ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. गौरतलब है कि 12 जून की रात एसडीएम की गिरफ्तारी व परिवहन विभाग के दो-दो आरटीओ के छुट्टी पर चले गये से […]

भभुआ : वरलोडेड ट्रकों से पैसा लेकर छोड़ने के मामले में एसडीएम जितेंद्र गुप्ता के गिरफ्तारी के बाद सोमवार की रात जिला प्रशासन ने एनएच दो पर ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. गौरतलब है कि 12 जून की रात एसडीएम की गिरफ्तारी व परिवहन विभाग के दो-दो आरटीओ के छुट्टी पर चले गये से ओवरलोडेड ट्रकों के पकड़े जाने की संख्या में भारी गिरावट आयी थी. एसडीएम की गिरफ्तारी के बाद कैमूर से लेकर पटना तक मचे प्रशासनिक उथल-पुथल का इंट्री माफिया से लेकर ओवरलोडिंग करनेवाले गिरोह लगातार चांदी काट रहे थे.

सोमवार की रात डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह व एसपी हरप्रीत कौर के संयुक्त आदेश पर ओवरलोडिंग के खिलाफ एनएच दो पर बड़ी कार्रवाई की गयी. इसमें कुल 57 ओवरलोडेड ट्रकों को पकड़ा गया. हाल के एक महीने में ओवरलोडिंग के खिलाफ इतनी बड़ी कार्रवाई जिला प्रशासन के द्वारा नहीं की गयी थी. निगरानी की दो-दो बड़ी कार्रवाई के बाद शायद ही इंट्री माफिया व ओवरलोडिंग करनेवाले गिरोहों को यह अंदेशा था कि कोई पदाधिकारी जीटी रोड पर चढ़ कर ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई की हिम्मत जुटा पायेगा. लेकिन, जिला प्रशासन ने अपना इरादा स्पष्ट करते हुए उक्त कार्रवाई के जरिये यह स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की है कि ओवरलोडिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस है.

डीएम के आदेश पर सोमवार की पूरी रात चला अभियान
क्या कहती हैं एसपी
एसपी हरप्रीत कौर ने कहा कि ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई होती रही है और आगे भी होती रहेगी. कोई भ्रम में न पड़े कि हाल के दिनों में ओवरलोडिंग को लेकर मचे प्रशासनिक उथल-पुथल से ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई पर कोई असर पड़ेगा, बल्कि अभियान को और ज्यादा ताकत के साथ चलाया जायेगा.
क्या कहते हैं डीएम
डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि ओवरलोडिंग पर रोक लगाना है और सरकार के निर्देशों का पालन कराया जायेगा. एनएच दो पर ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा. इस अभियान को तेज व प्रभावी ढंग से चलाया जायेगा.
कार्रवाई शुरू होते ही मचा हड़कंप
रात के लगभग 10 बजे एनएच दो पर ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई के लिए मोहनिया, दुर्गावती, कुदरा सहित रामगढ़ की पुलिस सड़कों पर उतर गयी. इस अभियान का नेतृत्व एएसपी (भभुआ) जगन्नाथ रेड्डी व जिला परिवहन पदाधिकारी शहनवाज अहमद नियाजी कर रहे थे. अभियान में एनएच दो पर मोहनिया थाना क्षेत्र से 24, कुदरा से 21, दुर्गावती से छह और रामगढ़ थाना क्षेत्र से छह ओवरलोडेड ट्रक पकड़े गये. इस कार्रवाई के शुरू होते ही एनएच दो पर ओवर लोडिंग कर जा रहे ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >