क्लर्क से दुर्व्यवहार के आरोप में एक को जेल

भभुआ (सदर) : अपने मकान में चल रहे हरिजन छात्रावास का बिजली बिल जमा करने की प्राप्ति रसीद मांगने पर एक मकान मालिक को विभाग के क्लर्क से दुर्व्यवहार व गालीगलौज करना काफी महंगा पड़ गया और इस मामले में दर्ज करायी गयी शिकायत पर एससी-एसटी थाना ने उक्त मकान मालिक वार्ड नंबर 12 के […]

भभुआ (सदर) : अपने मकान में चल रहे हरिजन छात्रावास का बिजली बिल जमा करने की प्राप्ति रसीद मांगने पर एक मकान मालिक को विभाग के क्लर्क से दुर्व्यवहार व गालीगलौज करना काफी महंगा पड़ गया और इस मामले में दर्ज करायी गयी शिकायत पर एससी-एसटी थाना ने उक्त मकान मालिक वार्ड नंबर 12 के हरिचरण साह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.दुर्व्यवहार व गालीगलौज के मामले में पकड़ाये हरिचरण साह के मकान को कल्याण विभाग भाड़े पर लेकर उसमें 2012-13 से हरिजन छात्रावास चला रहा है.

इसी छात्रावास के बिजली बिल के भुगतान की प्राप्ति रसीद कल्याण विभाग द्वारा मकानमालिक से मांगी जा रही थी. सात जुलाई को बिजली बिल जमा करने की प्राप्ति रसीद जब मकान मालिक से कल्याण विभाग के लिपिक श्रीनिवास गोंड ने मांगी, तो मकानमालिक बिफर पड़े और लिपिक के साथ गालीगलौज करते हुए दुर्व्यवहार पर उतर आये. इस मामले में लिपिक ने एससी एसटी थाने में मामला दर्ज कराया था.

किताबें खरीदने को लेकर 21 जुलाई को होगी बैठक : भभुआ मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना के तहत चैनपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित कई स्कूलों व कॉलेज की लाइब्रेरी में अब छात्र-छात्राओं को बेहतर और उपयोगी किताबें पढ़ने को मिल सकेगी. स्थानीय विधायक की अनुशंसा पर इस विधानसभा क्षेत्र के 30 मध्य विद्यालय,
20 उच्च विद्यालय और एक कॉलेज की लाइब्रेरी के लिए नयी किताबें खरीदी जायेगी. इसके लिए संबंधित प्रधानाध्यापकों के साथ आगामी 21 जुलाई को जिला शिक्षा पदाधिकारी रामराज प्रसाद की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के सभाकक्ष में एक बैठक भी आयोजित की गयी है. इस योजना के तहत मध्य विद्यालयों के लिए प्रति विद्यालय दस हजार, उच्च विद्यालय में 25 हजार और कॉलेज में 50 हजार रुपये की किताबें खरीदी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >