दहेज के लिए महिला को जहर देकर मार डाला !

मामला अधौरा के एकडिहवा टोले का पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार अधौरा : दहेज की लालच में फिर एक महिला को साजिश के तहत जहर देकर मार डालने का मामला प्रकाश में आया है. घटना अधौरा थाना क्षेत्र के एकडिहवां टोला की है, जहां बीते मंगलवार को ससुरालवालों ने मिल कर एक महिला को […]

मामला अधौरा के एकडिहवा टोले का

पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अधौरा : दहेज की लालच में फिर एक महिला को साजिश के तहत जहर देकर मार डालने का मामला प्रकाश में आया है. घटना अधौरा थाना क्षेत्र के एकडिहवां टोला की है, जहां बीते मंगलवार को ससुरालवालों ने मिल कर एक महिला को जहर दे कर मार डाला. इस संबंध में महिला के पिता ने अधौरा थाना में पति धमेंद्र सोनी सहित सात लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार को अधौरा के एकडिहवा टोला की उर्मिला देवी (19) को ससुरालवालों ने मिल कर साजिश के तहत जहर दे कर मार डाला.
ससुरालवालों का कहना था कि मंगलवार की दोपहर उसकी तबीयत अचानक खराब हो गयी उसके बाद इलाज के लिए ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी. इस मामले की सूचना जब चौकीदार ने स्थानीय थाने को दी, तो पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लिया. इसकी सूचना पाते ही मृतिका की पिता जानकी सेठ व अन्य परिजन गांव पहुंचे. मृतिका के पिता ने बताया कि दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी के साथ आये दिन इनलोगों मारपीट की जाती थी. दहेज के लिए हर वक्त उसे प्रताड़ित किया जाता था. जबकि, अपने सार्म्थय के अनुसार दहेज में सबकुछ दिया था.
मृतिका के पिता ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व भी साजिश के तहत पहली पत्नी की भी हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में मृतिका के पिता ने अधौरा थाने में पति धमेंद्र कुमार सोनी, सास फूल कुमारी, ननद राजा कुमारी, पूजा कुमारी, भसुर चंदन कुमार सोनी ,उनकी पत्नी प्रिया देवी व मामा ससुर शिव सेठ के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष शाहीद असलम ने बताया कि महिला के पति धमेंद्र कुमार सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >