''लवर्स प्वाइंट'' बना सिटी पार्क, पकड़े गये मनचले

भभुआ (कार्यालय) : शहर के एक मात्र सिटी पार्क की स्थिति दिन-प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है. यहां के हालात इस तरह बिगड़ गये हैं कि बच्चों व आम लोगों के मनोरंजन के लिए बना यह पार्क नाबालिग प्रेमी जोड़ों का बसेरा बन गया है, जिसके कारण अब कोई भी सभ्य व्यक्ति अपने […]

भभुआ (कार्यालय) : शहर के एक मात्र सिटी पार्क की स्थिति दिन-प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है. यहां के हालात इस तरह बिगड़ गये हैं कि बच्चों व आम लोगों के मनोरंजन के लिए बना यह पार्क नाबालिग प्रेमी जोड़ों का बसेरा बन गया है, जिसके कारण अब कोई भी सभ्य व्यक्ति अपने परिवार व बाल-बच्चों को लेकर यहां आना नहीं चाहता है.
जगजीवन स्टेडियम व पुलिस लाइन के बगल में स्थित इस सिटी पार्क में सुबह से शाम तक अपनास्कूल-कॉलेज छोड़ कर नाबालिग प्रेमी जोड़े जगह-जगह बैठे मिल रहे हैं. पार्क की हालात इस कदर बिगड़ गयी है कि पार्क के बगल से गुजरनेवाले लोगों व आसपास में रहनेवाले लोगों की नजर जब पार्क में जाती है तो वहां की आपत्तिजनक स्थिति को देख किसी की भी नजरें शर्म से झूक जाती हैं. और इन सब से बेखबर नगर पर्षद या स्थानीय प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है.
लड़के-लड़कियों पर पड़ रहा है बुरा असर : 2013 में उक्त सिटी पार्क का उद्घाटन तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा किया गया था. यह शहर का एकमात्र पार्क है जिसमें बच्चों के खेलने की सामग्री से लेकर लोगों के टहलने, परिवार के साथ घूमने व सुकून के कुछ पल बिताने के लिए व्यवस्था की गयी थी.
लेकिन, प्रशासनिक लापरवाही के कारण आज इस पार्क पर मनचलों व प्रेमी जोड़ों का कब्जा हो गया है. कई मौकों पर प्रेमी जोड़ों को इस पार्क से आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा भी गया है. शुरुआती दौर में बच्चों व शहर के लोगों का परिवार के साथ छुट्टी के दिनों में खूब भीड़ लगती थी.
सुबह व शाम टहलनेवाले के साथ-साथ सुकून की तलाश में शहरवासी पहुंचते थे. लेकिन, जब इस पार्क पर मनचलों का कब्जा हो गया तो टहलने वालों से लेकर शहरवासियों ने यहां आना बंद कर दिया. लोग अब अपने बच्चों को वहां लाने से इस लिए कतराते हैं कि वहां की स्थिति देख बच्चों के मानस पटल पर भी बुरा असर पड़ेगा. खास बात यह कि शहर के मनचलों व नाबालिग स्कूली बच्चे जिनमें ज्ञान का अभाव है. उनके लिए यह पार्क सेफ जोन बन गया है. और धीरे-धीरे इस पार्क में दिन प्रतिदिन स्कूली नाबालिग प्रेमी जोड़ों व मनचलों की तादाद बढ़ती ही जा रही है.
पुलिस ने की कार्रवाई
इसकी शिकायत मिलने पर एसपी हरप्रीत कौर के निर्देश पर पुलिस ने सोमवार की शाम पार्क में मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस ने कई नाबालिग प्रेमी जोड़ों व मनचलों को पकड़ा व डांट-फटकार लगा कर उन्हें हिदायत के साथ छोड़ा और आगे से पकड़े जाने पर अभिभावक को बुला कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही. वहीं, सिटी पार्क को लेकर एसपी ने भभुआ थाने की पुलिस व महिला थाने की पुलिस को लगातार सिटी पार्क पर नजर रखने व गश्त करने का आदेश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >