डेहरी : फोरलेन पर जक्खी बिगहा पुल पर बुधवार की रात बालू लदे ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पुल की रेलिंग में फंस जाने से एक बड़ी घटना टल गयी़ दुर्घटना की भयावहता को देख लोगों का दिल कांप उठा. अगर उक्त ट्रक रेलिंग में नहीं फंस कर सीधे पुल के नीचे गिरता, तो कई लोगों की जाने जा सकती थी.
हालांकि, दुर्घटना में ट्रक व पुल का रेलिंग क्षतिग्रस्त हुआ है. ओवरलोडेड बालू लदे ट्रकों को फोरलेन पर चढ़ाने के बाद अधिकतर चालक खलासी को वाहन का स्टेरिंग पकड़ा कर स्वयं सो जाते हैं. जिस कारण दुर्घटनाएं होती है़
