सुबह 8.45 बजे जगजीवन स्टेडियम में होगी नमाज

बुधवार को चांद के दीदार के बाद आज पूरे जिले में ईद का त्योहार मनाया जायेगा. मुख्य नमाज शहर के जगजीवन स्टेडियम में पढ़ी जायेगी. भभुआ (सदर) : आज शहर सहित पूरे जिले में ईद का त्योहार पूरे हर्षोल्लास व भाईचारे के बीच मनाया जायेगा. मुसलिमों ने ईद की तैयारी लगभग पूरी कर ली है. […]

बुधवार को चांद के दीदार के बाद आज पूरे जिले में ईद का त्योहार मनाया जायेगा. मुख्य नमाज शहर के जगजीवन स्टेडियम में पढ़ी जायेगी.
भभुआ (सदर) : आज शहर सहित पूरे जिले में ईद का त्योहार पूरे हर्षोल्लास व भाईचारे के बीच मनाया जायेगा. मुसलिमों ने ईद की तैयारी लगभग पूरी कर ली है. नमाज के लिए ईदगाह सहित शहर के मसजिदों का रंगरोगन कराते हुए उन्हें सितारों में संजाया गया है. ईद को लेकर रोजेदारों में भी खुशी का माहौल है. बुधवार से ही लोगों की बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया.
18 साल से जगजीवन स्टेडियम में होती आ रही नमाज : पूरे एक महीने का रमजान का महीना चांद के दीदार होने के साथ ही खत्म हो गया. आज यानी गुरुवार को ईद की नमाज शहर के जगजीवन स्टेडियम में सुबह 8.45 बजे होगी. ईद के नमाज सहित आयोजनों की तैयारी करनेवाली मुतहदा मुसलिम जमायत नमाजे ईदेन इन्तेजाम्यिा कमेटी के सदर मोहम्मद शराफत हुसैन नाज कैमूरी ने बताया कि ईद के अवसर पर आज जगजीवन स्टेडियम ईदगाह सहित विभिन्न मसजिदों में नमाज पढ़ी जायेगी. उन्होंने बताया कि पिछले 18 वर्षों से जगजीवन स्टेडियम में ईद की नमाज होती आ रही है. इस बार भी सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >