चोरों ने घर से कैश व गहने उड़ाये

चोरों ने घर से कैश व गहने उड़ाये भभुआ (सदर). इन दिनों शहर में चोरों का आतंक बढ़ने लगा है. आये दिन शहर में कहीं न कहीं चोरी की घटना हो रही है. इनका आतंक इतना हो गया है कि घर में लोगों के जागे होने के बावजूद नकदी व गहने ले उड़े. शहर के […]

चोरों ने घर से कैश व गहने उड़ाये भभुआ (सदर). इन दिनों शहर में चोरों का आतंक बढ़ने लगा है. आये दिन शहर में कहीं न कहीं चोरी की घटना हो रही है. इनका आतंक इतना हो गया है कि घर में लोगों के जागे होने के बावजूद नकदी व गहने ले उड़े. शहर के वार्ड नंबर 11 में कुछ इसी प्रकार की घटना भीतरी बांध के मूल निवासी ईश्वर दयाल सिंह के साथ हुई. घटना बुधवार की रात की बतायी जाती है, जब ईश्वर दयाल सिंह और उनके घर के लोग सो रहे थे. इसी दौरान आधी रात दो बजे जब ईश्वर दयाल की नींद खुली तो देखा कि दो से तीन लोग बांस के सहारे उसके घर में चढ़े हुए थे. उन्होंने चोरों की आशंका पर जोर-जोर से हल्ला शुरू कर दिया. इस पर सभी चोर भागने लगे. भागने के दौरान ही चोर उनके घर से 25 हजार कैश व सोने के हजारों रुपये के गहने भी अपने साथ लेते गये. इस चोरी के मामले में पीड़ित व्यक्ति द्वारा नगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दिया है. पोस्ट ऑफिस गली से सबमर्सिबल मोटर चोरी भभुआ (सदर). बुधवार की रात चोरों ने पोस्ट ऑफिस गली स्थित एक मकान से सबमर्सिबल मोटर की चोरी कर ली. मकान मालिक केके तिवारी ने नगर थाने को दिये आवेदन में कहा है कि गुरुवार की सुबह जब उन्होंने अपने बंद मकान को खोला, तो सबमर्सिबल मोटर पंप को गायब पाया. काफी खोजबीन के बावजूद मोटर पंप का कहीं पता नहीं चला़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >