बांस को लेकर दो परिवार भिड़े महिलाएं घायल

भभुआ (सदर) : बुधवार की सुबह बांस को लेकर भभुआ से सटे सीवों में दो परिवार आपस में भिड़ गये. दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि सीवों के राजकुमार राम के घर में कुछ माह पहले आग लग जाने के घर बनाने के […]

भभुआ (सदर) : बुधवार की सुबह बांस को लेकर भभुआ से सटे सीवों में दो परिवार आपस में भिड़ गये. दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि सीवों के राजकुमार राम के घर में कुछ माह पहले आग लग जाने के घर बनाने के लिए अपने बड़े भाई अर्जुन राम से बांस उधार लिया था.

इसी बांस को बुधवार की सुबह अर्जुन राम की पत्नी उर्मिला देवी मांग रही थी. इसी बात पर विवाद बढ़ा और दोनों ओर की महिलाएं आपस में भिड़ गयीं और मारपीट में घायल हो गयीं.

बीच-बचाव करने गये राजकुमार राम को भी चोटें आयी हैं. इस मामले में एक दूसरे के खिलाफ थाने में आवेदन दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >