प्लास्टर गिरने से दो बहनें घायल
भभुआ (सदर) : गुरुवार की सुबह शहर के वार्ड नंबर 16 में जर्जर मकान की छत का प्लास्टर गिरने से उसके नीचे बैठी दो सगी बहने घायल हो गयीं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वार्ड नंबर 16 निवासी हबीबकल्ला कुरैशी की 16 वर्षीय पुत्री रजिया परवीन और 10 वर्षीय खुशबू कुमारी अपने घर के अंदर बैठ आपस में बातें कर रही थीं.
इसी दौरान जर्जर हो चुके मकान के छत का भीतरी प्लास्टर नीचे आ गिरा और उसके नीचे बैठी दोनों उसकी चपेट में आ गयीं और घायल हो गयी.प्लास्टर गिरने से घायल दोनों बहनों का इलाज डाॅ अनिल कुमार द्वारा किया गया और दोनों खतरें से बाहर बतायी जाती है.
