जेपी चौक पर हुई दुर्घटना
भभुआ (सदर) : मंगलवार की सुबह 7.30 बजे चांद से अपने भाई के साथ मतगणना केंद्र पटेल कॉलेज आ रहे एक मतगणना कर्मी बाइकों की टक्कर में घायल हो गये. इस दौरान बाइक चला रहे मतगणना कर्मी के भाई को भी काफी चोटें आयी.
चांद थाना के नटवार गांव के निवासी व गांधी स्मारक विद्यालय में शिक्षक विमल कुमार मिश्र की ड्यूटी मतगणना स्थल पटेल कॉलेज जाने के लिए भभुआ आ रहे थे. इसी दौरान जेपी चौक पर आचानक सामने से निकली बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गयी.
टक्कर के बाद दोनों भाई बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गये. आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को उठाया. लेकिल, मतगणना केंद्र पहुंचने में हो रही देरी के चलते विमल कुमार मिश्र घायलावस्था में ही मतगणना केंद्र पटेल कॉलेज चले गये, लेकिन छोटे भाई विनोद को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.
