भभुआ/चांद : चांद-भभुआ रोड पर चांद नहर के पास सोमवार को बाइक व मारुति की टक्कर में बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया. घायल व्यक्ति की पहचान शिवकुमार यादव के रूप में हुई है. वह उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के चकिया थाने के अर्जीकला गांव के बताये जाते हैं. जानकारी के अनुसार, शिवशंकर यादव अपने ससुराल कजरा (उत्तर प्रदेश) से अपने गांव अर्जीकला बाइक से जा रहा थे.
चांद नहर पर भभुआ की तरफ से तेजी से आ रही एक मारुति की चपेट में आ गये व बुरी तरह से जख्मी हो गये. राहगीरों की मदद से पीएचसी चांद पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें बनारस ले गये.
