10 टेबुल पर होगी चांद की मतगणना

चांद : पंचायत चुनाव के बाद अब सबकी नजर मतगणना पर टिकी हुई है. लोग चौक-चौराहों पर प्रत्याशियों की हार-जीत का आंकलन कर रहे हैं. वहीं, प्रत्याशी मतगणना के लिए कौन-कौन जायेंगे और क्या करना होगा, इसकी तैयारी के लिए प्रयास कर रहे हैं और प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. प्रखंड विकास पदाधिकारी […]

चांद : पंचायत चुनाव के बाद अब सबकी नजर मतगणना पर टिकी हुई है. लोग चौक-चौराहों पर प्रत्याशियों की हार-जीत का आंकलन कर रहे हैं. वहीं, प्रत्याशी मतगणना के लिए कौन-कौन जायेंगे और क्या करना होगा, इसकी तैयारी के लिए प्रयास कर रहे हैं और प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं.
प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी कृष्णा कुमार ने बताया कि 27 मई को प्रखंड मुख्यालय में कैंप लगाकर मतगणना के लिए कागजात बनाया जायेगा. मतगणना में मुखिया,बीडीसी और सरपंच प्रत्याशी की ओर से दो लोग शामिल हो सकेंगे. वहीं वार्ड सदस्य व पंच पद के लिए एक व्यक्ति मतगणना में शामिल होगा.
अपने प्रमाण पत्र के साथ मतगणना हॉल के गेट पर दो घंटा पूर्व पहुंचना होगा, ताकि जांच कर अंदर समय से भेजा जा सके. मतगणना भभुआ स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल कॉलेज में आठ बजे सुबह से छह बजे शाम तक होगी. मतगणना के लिए 10 टेबुल बनाये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >