kaimur cattle smuggling: स्थानीय थाना क्षेत्र के बरेज गांव के सामने जीटी रोड पर गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोहनिया पुलिस ने एक कंटेनर से लगभग 80 मवेशी बरामद किए हैं. इस दौरान पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी
पुलिस को सूचना मिली थी कि जीटी रोड के रास्ते एक कंटेनर में बड़ी संख्या में मवेशियों की तस्करी की जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस ने बरेज गांव के समीप वाहन की घेराबंदी कर कंटेनर को रोक लिया और उसकी तलाशी ली.
कंटेनर से मिले करीब 80 मवेशी
तलाशी के दौरान कंटेनर में करीब 80 मवेशी पाए गए. पुलिस ने सभी मवेशियों को जब्त कर लिया. मौके से कंटेनर में सवार दो आरोपितों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है.
तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
बरामद मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर भेजने की प्रक्रिया जारी है. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मवेशी तस्करी के पूरे नेटवर्क तथा इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़े: बिहार के इन 24 जिलों में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की एडवाइजरी
