कृष्णा सेंट्रल स्कूल में छात्रवृत्ति परीक्षा में 500 बच्चों ने लिया हिस्सा

लैपटॉप, टैब व स्टडी किट के साथ मिलेगी 5000 रुपये की राशि, मेधावियों में दिखा भारी उत्साह

लैपटॉप, टैब व स्टडी किट के साथ मिलेगी 5000 रुपये की राशि, मेधावियों में दिखा भारी उत्साह मोहनिया शहर. स्थानीय प्रखंड के देवकली स्थित कृष्णा सेंट्रल स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा में 500 बच्चों ने भाग लिया. इनमें 220 अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राएं तथा 280 कृष्णा सेंट्रल स्कूल के छात्र शामिल थे. विद्यालय के निदेशक आलोक सिंह ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नामांकन कराने के इच्छुक मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी. चयनित छात्रों को लैपटॉप, टैब व स्टडी किट के साथ 5000 रुपये की छात्रवृत्ति राशि दी जायेगी. उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए मेधावी छात्रों का चयन विद्यालय की नामांकन समिति द्वारा किया जायेगा. जानकारी के अनुसार, कक्षा तीसरी से नौवीं तक के विद्यार्थियों के लिए यह छात्रवृत्ति निर्धारित की गयी है. कक्षा तीन से पांच तक के बच्चों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा, जिसमें बच्चे के साथ उनके माता-पिता का भी साक्षात्कार लिया जायेगा. कक्षा छह से नौवीं तक के विद्यार्थियों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गयी है. निदेशक ने बताया कि मुख्य परीक्षा में वही अभ्यर्थी शामिल हुए हैं, जो प्रारंभिक परीक्षा में सफल रहे थे. परीक्षा में सामान्य ज्ञान व बौद्धिक क्षमता से संबंधित प्रश्न पूछे गये. छात्रवृत्ति की राशि का निर्धारण विद्यार्थियों की कक्षा के आधार पर किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कुछ अभिभावकों ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन होते रहना चाहिए, जिससे बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है व उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलता है. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >