कर्मनाशा में कंटेनर से 28 मवेशी बरामद, तीन पशु तस्कर गिरफ्तार

Kaimur News : दुर्गावती थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कंटेनर से 28 मवेशियों को छुड़ाया, जिन्हें क्रूरता पूर्वक बांधा गया था. इस मामले में तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

Kaimur News : दुर्गावती थाना क्षेत्र के डिडखिली स्थित टोल प्लाजा के समीप एनएच-19 पर गुरुवार की सुबह पुलिस ने एक कंटेनर से 28 मवेशियों को बरामद किया. पुलिस ने मौके से तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. बरामद मवेशियों को स्थानीय पशु मेला में सुपुर्दगी में दिया गया है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की वाहन जांच

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि औरंगाबाद की ओर से एक कंटेनर में मवेशियों को क्रूरता पूर्वक बांधकर लाया जा रहा है. सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए कैमूर एसपी ने निर्देश दिया. इसके बाद दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी.

टीम ने तत्काल डिडखिली टोल प्लाजा के पास वाहन जांच शुरू की. इसी दौरान पुलिस को देखकर एक कंटेनर चालक ने वाहन को तेजी से भगाने का प्रयास किया. पुलिस ने पीछा कर कंटेनर को पकड़ लिया.

कंटेनर में क्रूरता पूर्वक बांधे गये थे 28 मवेशी

पकड़े गये कंटेनर का रजिस्ट्रेशन नंबर BR02GD 3824 है. पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली तो उसके अंदर 28 मवेशी क्रूरता पूर्वक बांधकर रखे गये थे. पुलिस ने कंटेनर समेत सभी मवेशियों को कब्जे में ले लिया और बाद में उन्हें स्थानीय पशु मेला में सुपुर्दगी में दे दिया.

Also Read : भूमिहीनों को जमीन और वासगीत पर्चा देने की मांग, भभुआ प्रखंड कार्यालय में मजदूर संगठन का धरना

चतरा और रांची के रहने वाले हैं गिरफ्तार तस्कर

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में चालक मोहम्मद इरफान आलम, पिता अबरार मियां, ग्राम व थाना प्रतापपुर, जिला चतरा, शमशेर अली, पिता इस्माइल मियां, साकिन हुवा जांघ, थाना प्रतापपुर, जिला चतरा और जसीम, पिता असीम, कांटा टोली, थाना सदर, रांची शामिल हैं.

Also Read : कैमूर NH-219 पर गिट्टी-बालू का कारोबार, राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी

पशु तस्करों के खिलाफ की जा रही विधिसम्मत कार्रवाई

दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर डिडखिली टोल प्लाजा के पास एक कंटेनर से 28 मवेशियों को बरामद किया गया है. मामले में तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : कैमूर में अनुमंडलीय अस्पताल में जीएनएम से मारपीट का आरोप, 10 स्वास्थ्यकर्मियों ने एसडीएम से की शिकायत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मैनुदीन शाह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >