कैमूर NH-19 पर पुलिस की कार्रवाई, कंटेनर से 28 मवेशी बरामद; तस्कर फरार

बिहार के दुर्गावती में पुलिस ने एनएच-19 पर एक कंटेनर से 28 मवेशियों को बरामद किया है। पशु तस्कर मौके से फरार हो गया, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kaimur News : दुर्गावती थाना पुलिस ने शुक्रवार की सुबह एनएच-19 पर खजुरा गांव के समीप बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से 28 मवेशियों को बरामद किया. पुलिस की कार्रवाई के दौरान पशु तस्कर मौके से भागने में सफल रहा. पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर को भी जब्त कर लिया है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने शुरू की वाहन जांच

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि मोहनियां की ओर से एक कंटेनर में मवेशियों को लादकर उत्तर प्रदेश की ओर ले जाया जा रहा है. सूचना के बाद दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी. टीम ने एनएच-19 पर खजुरा गांव के समीप वाहन जांच अभियान शुरू किया.

पुलिस को देखते ही भाग निकला तस्कर

वाहन जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक कंटेनर को रोककर उसकी तलाशी शुरू की. इसी दौरान कंटेनर में मौजूद पशु तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने आसपास के इलाके में उसकी तलाश भी की, लेकिन सफलता नहीं मिली.

कंटेनर में बेरहमी से बांधे मिले 28 मवेशी

तलाशी के दौरान कंटेनर के डाले में 28 मवेशी मिले. पुलिस के अनुसार, मवेशियों को कथित रूप से बेरहमी से बांधकर ले जाया जा रहा था. पुलिस ने सभी मवेशियों को सुरक्षित बरामद कर कंटेनर को जब्त कर लिया.

नुआंव पशु मेला में सुपुर्द किए गए मवेशी

पुलिस ने बरामद 28 मवेशियों को नुआंव स्थित पशु मेला में सुपुर्दगी में दे दिया है. वहीं, जब्त कंटेनर को थाना लाया गया है.

पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज

दुर्गावती थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर खजुरा गांव के पास कंटेनर से 28 मवेशियों को बरामद किया गया है. मामले में पशु क्रूरता अधिनियम सहित संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. फरार पशु तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मैनुदीन शाह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >