कैमूर में सर्प डंस ने छीन ली 18 साल के मोहित की जिंदगी, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, घर में पसरा मातम

कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 18 वर्षीय युवक की सांप के काटने से मौत हो गई. युवक घर में चारपाई पर सो रहा था जब उसे डंस लिया गया. परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Snake Bite : कैमूर जिला के दुर्गावती प्रखंड के दहियाव गांव में रविवार को जहरीले सांप के काटने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई. युवक घर के अंदर चारपाई पर सो रहा था, तभी उसे सांप ने डंस लिया. परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए दुर्गावती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, भभुआ रेफर किया गया. हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Kaimur News : चारपाई पर सोते समय सांप ने काटा

मृतक की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के दहियाव गांव निवासी नंद जी चौबे के 18 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार चौबे के रूप में हुई है. मृतक के चचेरे भाई विमलेश चौबे ने बताया कि रविवार दोपहर मोहित घर के अंदर चारपाई पर सो रहा था. इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसके पैर में काट लिया. सांप के काटते ही उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई.

भभुआ सदर अस्पताल में तोड़ा दम

परिजन युवक को तुरंत दुर्गावती पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल, भभुआ रेफर कर दिया. लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों के आग्रह पर ईसीजी जांच भी कराई गई, जिसमें भी युवक की मौत की पुष्टि हुई.

परिवार में पसरा मातम

युवक की मौत के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी घटना के बाद मातमी माहौल बना हुआ है.

डॉक्टर बोले- करैत सांप के काटने की आशंका

सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अभिलाष चंद्रा ने बताया कि परिजनों के अनुसार युवक को करैत सांप ने काटा था. मामले में चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी कर दी गई है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amit Sinha

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >