Kaimur News : चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से बीते 19 अगस्त को घर से गायब हुई 17 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बरामद कर लिया. पुलिस के अनुसार, किशोरी मानसिक रूप से विक्षिप्त है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है.
चार आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपितों में करमचट थाना क्षेत्र के भीतरी बांध निवासी मनोरमा देवी और रीना कुमारी, मोहनियां थाना क्षेत्र के अहिनौरा गांव निवासी जानकी देवी तथा राजस्थान निवासी प्रभात लाल सैनी के पुत्र नरेश कुमार शामिल हैं.
Also Read : रोहतास: बीस सूत्री समिति की बैठक में जनसमस्याओं का उठा मुद्दा, शीघ्र समाधान की मांग
पिता की शिकायत पर शुरू हुई थी जांच
किशोरी के गायब होने को लेकर उसके पिता ने चैनपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत में चार लोगों पर उनकी पुत्री को गायब करने का आरोप लगाया गया था. मामले की जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गयी.
Also Read : रोहतास: नोखा में घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी
किशोरी बरामद, आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा
छापेमारी के दौरान पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के साथ चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपितों की मेडिकल जांच कराने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
न्यायालय में दर्ज कराया जायेगा किशोरी का बयान
थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद किशोरी का बयान दर्ज कराने के लिए उसे न्यायालय भेजा जा रहा है. न्यायालय के निर्देश के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी.
Also Read : रोहतास में विकास योजनाओं पर खर्च हुए करोड़ों रुपये, 3,390 में 3,365 योजनाएं पूरी
