भभुआ नगर : औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक स्तरीय भाषा हिंदी व अंग्रेजी परीक्षा 2020 में सम्मिलित होनेवाले परीक्षार्थी अगर शुल्क जमा नहीं किये हैं व उन पर किसी तकनीकी कारणवश फीस बकाया है, तो ऐसे अभ्यर्थी 18 फरवरी से पहले परीक्षा शुल्क इलाहाबाद बैंक से बीआइइसी खाता में जमा कर दें.
18 फरवरी तक आइटीआइ के परीक्षार्थी जमा करें शुल्क
भभुआ नगर : औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक स्तरीय भाषा हिंदी व अंग्रेजी परीक्षा 2020 में सम्मिलित होनेवाले परीक्षार्थी अगर शुल्क जमा नहीं किये हैं व उन पर किसी तकनीकी कारणवश फीस बकाया है, तो ऐसे अभ्यर्थी 18 फरवरी से पहले परीक्षा शुल्क इलाहाबाद बैंक से बीआइइसी खाता में जमा कर दें. नहीं तो अभ्यर्थी परीक्षा […]

नहीं तो अभ्यर्थी परीक्षा देने से वंचित रह जायेंगे. इसके लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के परीक्षा नियंत्रक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, अभ्यर्थी व संबंधित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधान को निर्देश जारी किया है.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी निर्देश में बताया गया है कि औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक स्तरीय भाषा हिंदी व अंग्रेजी परीक्षा 2020 में सम्मिलित होने के लिए परीक्षार्थियों का आवेदन पत्र ऑनलाइन रूप से संबंधित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा भरा गया है. परंतु, उनमें से कतिपय परीक्षार्थियों का परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया गया या तकनीकी कारणवश समिति के खाता में राशि जमा नहीं हुआ है.
निर्देश में बताया गया है कि ऐसे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधान को निर्देश दिया जाता है कि अंकित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का नाम व व्यक्तियों का नाम वेबसाइट पर देख कर बकाया परीक्षा शुल्क 18 फरवरी से पहले इलाहाबाद बैंक के माध्यम से बीआइइसी खाता में जमा करना सुनिश्चित करें.
नहीं तो बाध्य होकर संबंधित संस्थान का उक्त परीक्षा का प्रवेश पत्र नहीं भेजा जायेगा व परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित रह जायेंगे. इसकी सभी जवाबदेही संबंधित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधान का होगा. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी सूर्य नारायण ने कहा कि विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश पर सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया गया.