भभुआ नगर : लोक शिकायत निवारण मामले के निष्पादन को लेकर सोमवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में प्रभारी जिलाधिकारी सुमन कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. समीक्षा बैठक के दौरान मामला सामने आया कि सुनवाई के दौरान न तो अधिकारी उपस्थित हो रहे हैं और न ही किसी अपने प्रतिनिधि को भेज रहे हैं. इसके चलते वादों की सुनवाई करने में देरी हो रही है. वहीं, समीक्षा बैठक में मामला सामने आया कि सबसे ज्यादा पुलिस विभाग के वादों से संबंधित सुनवाई में थानेदार उपस्थित नहीं होते हैं.
नोटिस और स्मार पत्र के बाद अब चिह्नित कर भेजा गया चेतावनी पत्र
भभुआ नगर : लोक शिकायत निवारण मामले के निष्पादन को लेकर सोमवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में प्रभारी जिलाधिकारी सुमन कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. समीक्षा बैठक के दौरान मामला सामने आया कि सुनवाई के दौरान न तो अधिकारी उपस्थित हो रहे हैं और न ही किसी अपने प्रतिनिधि को भेज रहे हैं. […]

थानेदारों को उपस्थित होने के लिए लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा नोटिस भी दिया जाता है. नोटिस के बाद स्मार पत्र भी दिया जाता है. इसके बावजूद सुनवाई के दौरान उपस्थित नहीं होते हैं. इस पर संज्ञान लेते हुए प्रभारी जिला पदाधिकारी द्वारा वादों के सुनवाई के दौरान उपस्थित नहीं होने वाले थानेदारों को चिह्नित करते हुए उन पर कार्रवाई करने के लिए एसपी को पत्र लिखा गया.
वहीं, समीक्षा बैठक के दौरान मामले सामने आया कि 15 अक्तूबर से 16 नवंबर तक वादों की सुनवाई में उपस्थित नहीं होने वाले लोक प्राधिकारों की सूची बनायी गयी. इसमें जिला स्तर पर वादों की सुनवाई के दौरान 57 पदाधिकारी न तो उपस्थित हुए और न ही प्रतिनिधि भेजें. वहीं हुई समीक्षा बैठक में भभुआ अनुमंडल में 58 प्राधिकार उपस्थित नहीं हुए और न ही कोई प्रतिनिधि भेजें.
वहीं, मोहनिया अनुमंडल में 27 लोक प्राधिकार उपस्थित हुए और ना ही कोई प्रतिनिधि को भेजें. इसके बाद इनको चिह्नित करते हुए चेतावनी पत्र भेजा जा रहा है. इसके बावजूद उपस्थित नहीं होंगे,तो चिह्नित सभी अधिकारियों पर कार्रवाई होगी. समीक्षा बैठक के दौरान प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि मामले का निष्पादन किसी भी कीमत में 60 दिनों के अंदर कर देना है.
विशेष परिस्थिति में समय अवधि का विस्तार किया जायेगा. बैठक में जिला लोक जन शिकायत पदाधिकारी अरविंद कुमार, भभुआ व मोहनिया अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी व सभी अंचलाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे.
पांच वादों का किया गया समय अवधि विस्तार
समीक्षा बैठक के दौरान सभी वादों की समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान जिला लोक जन शिकायत व मोहनिया अनुमंडल लोक जन शिकायत कार्यालय में 60 दिन के अंदर मामलों का निबटारा कर दिया गया है. भभुआ अनुमंडल में पांच वाद लंबित है. इसका समय अवधि का विस्तार किया गया है.
समीक्षा बैठक में दौरान पाया गया कि 2015 से अभी तक जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के पास 2249 मामले आये थे. इसमें से 2165 मामले को निष्पादन कर दिया गया है. वहीं, भभुआ अनुमंडल में 3454 मामले दायर किये गये थे. इसमें से 2991 मामले को निष्पादन कर दिया गया है. मोहनिया अनुमंडल में 2634 वाद दायर किये गये थे, जिसमें से 2532 मामले को निष्पादन कर दिया गया है.