प्रधान सहायक सहित अंचल नाजिर से मांगा स्पष्टीकरण

भभुआ : अंचल कार्यालय चांद के प्रधान सहायक सहित अंचल नाजिर से अंचलाधिकारी चांद द्वारा स्पष्टीकरण पूछा गया है. मामला वरीय पदाधिकारियों के निर्देश के बावजूद अंचल कार्यालय के सहायक रोकड़ बहियों के संधारण में अनियमितता से संबंधित है. अंचल कार्यालय चांद में कई वर्षों से सहायक रोकड़ बहियों का संचालन नहीं किये जाने को […]

भभुआ : अंचल कार्यालय चांद के प्रधान सहायक सहित अंचल नाजिर से अंचलाधिकारी चांद द्वारा स्पष्टीकरण पूछा गया है. मामला वरीय पदाधिकारियों के निर्देश के बावजूद अंचल कार्यालय के सहायक रोकड़ बहियों के संधारण में अनियमितता से संबंधित है.

अंचल कार्यालय चांद में कई वर्षों से सहायक रोकड़ बहियों का संचालन नहीं किये जाने को लेकर अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक और नाजिर से सीओ चांद ने स्पष्टीकरण पूछते हुए दो दिनों के अंदर जवाब मांगा है.
गौरतलब है कि सरकारी कार्यालयों के सहायक रोकड़ बहियों के संधारण को लेकर सरकार स्तर से भी संज्ञान लिया गया है. यहीं नहीं इस संबंध में जिला पदाधिकारी कैमूर द्वारा भी सहायक रोकड़ बहियों को अपडेटेड करने का निर्देश पूर्व में प्रधान सहायकों के बैठक में जारी किये जा चुके हैं.
इधर, जानकारी के अनुसार, अंचल कार्यालय के सहायक रोकड़ बहियों की जांच अंचलाधिकारी चांद द्वारा की गयी थी. जांच में यह सामने आया कि कई वर्षों से सहायक रोकड़ बहियों का संधारण नियमित नहीं है, जबकि सभी सहायक रोकड़ बहियों में कुछ कुछ राशि पहले से संधारित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >