कैमूर : रेस्टोरेंट की मैनेजर पर फेंका तेजाब, आरोपित गिरफ्तार

महिला ने यौनशोषण के आरोप में आरोपित को भिजवाया था जेल भभुआ (कैमूर) : शहर में बुधवार की देर रात एक युवक ने रेस्टोरेंट से निकल रही घर जा रही महिला मैनेजर पर पीछे से तेजाब फेंक दिया, जिससे उसका गर्दन, कमर, हाथ व पैर जल गया. हालांकि, पुलिस ने देर रात ही तेजाब फेंकने […]

महिला ने यौनशोषण के आरोप में आरोपित को भिजवाया था जेल

भभुआ (कैमूर) : शहर में बुधवार की देर रात एक युवक ने रेस्टोरेंट से निकल रही घर जा रही महिला मैनेजर पर पीछे से तेजाब फेंक दिया, जिससे उसका गर्दन, कमर, हाथ व पैर जल गया. हालांकि, पुलिस ने देर रात ही तेजाब फेंकने वाले आरोपित युवक को उसकी ससुराल थाना क्षेत्र के बेतरी गांव से गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार युवक दुर्गावती थाने के कल्याणपुर का अजय बिंद है. वह पेशे से ग्रामीण चिकित्सक है. गौरतलब है कि महिला मैनेजर ने यौनशोषण के आरोप में महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसमें वह जेल जा चुका है.

वहीं, पीड़ित महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इस दौरान उसने बताया कि बुधवार की देर रात लगभग 11 बजे वह

रेस्टोरेंट बंद होने के बाद घर जा रही थी. वह जैसे ही आगे बढ़ी कि अचानक अजय बिंद ने उसे घेर लिया. वह भागने लगी, लेकिन दौड़ कर उसने पीछे से तेजाब फेंक दिया. तेजाब फेंकने के बाद उसने इसकी जानकारी रेस्टोरेंट के कर्मियों को दी.

तेजाब से जली महिला ने पकड़े गये आरोपित और पूर्व प्रेमी पर यह भी आरोप लगाया है कि जेल जाने के वक्त ही अजय ने उसे धमकी दी थी कि जेल से छूट कर लौटने दो. उसके बाद उसे वह मजा चखायेगा और उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा. इधर, जेल से छूट कर आने के बाद वह अपने कुछ लोगों से रेस्टोरेंट के आसपास उसकी रेकी करवा रहा था. रेकी करवाने के बाद ही उसने बुधवार को जब वह रेस्टोरेंट से घर जा रही थी, तो उस पर आरोपित ने दौड़ाते हुए तेजाब फेंक दिया.

आरोपित पर होगी कड़ी कार्रवाई : एसपी

महिला मैनेजर पर तेजाब फेंके जाने के मामले में एसपी दिलनवाज अहमद ने कहा कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपित को कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >