बहला-फुसला कर किशोरी को बदमाशों ने किया अगवा

भभुआ सदर : चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बदमाशोंद्वारा एक किशोरी को बहला-फुसला कर अगवा कर लेने का मामला सामने आया है. किशोरी के भाई ने थाने में गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. इसमें बताया है कि उसकी बहन 25 फरवरी को मैट्रिक […]

भभुआ सदर : चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बदमाशोंद्वारा एक किशोरी को बहला-फुसला कर अगवा कर लेने का मामला सामने आया है. किशोरी के भाई ने थाने में गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. इसमें बताया है कि उसकी बहन 25 फरवरी को मैट्रिक का एग्जाम देने के लिए भभुआ गयी हुई थी. इसके बाद वह परीक्षा देकर वापस नहीं आयी.

इसके बाद आसपास काफी खोजबीन की गयी. लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका. मामले में किशोरी के भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन को बहला-फुसला कर गांव के ही एक युवक सहित उसके परिवार के लोगों द्वारा शादी की नीयत से अगवा किया गया है. आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >