सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्कूलों में पढ़ने वाली लड़कियों को बहला-फुसला कराते थे देह व्यापार का धंधा

– गिरफ्तार आरोपितों में पति-पत्नी व युवक शामिल– मौके पर पकड़ी गयी युवती को परिजनों को सौंपाभभुआ (कैमूर) : बिहार के कैमूर में शहर के वार्ड नंबर नौ में हवाई अड्डा से कैमूर स्तंभ जाने वाले रास्ते के दक्षिण तरफ मोहन सिंह के मकान में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था. पुलिस ने […]

– गिरफ्तार आरोपितों में पति-पत्नी व युवक शामिल
– मौके पर पकड़ी गयी युवती को परिजनों को सौंपा


भभुआ (कैमूर) :
बिहार के कैमूर में शहर के वार्ड नंबर नौ में हवाई अड्डा से कैमूर स्तंभ जाने वाले रास्ते के दक्षिण तरफ मोहन सिंह के मकान में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था. पुलिस ने मकान में छापेमारी कर मोहन सिंह, उनकी पत्नी कलावती देवी के साथ एक युवक को कई आपत्तिजनक समान के साथ गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ वहां से एक युवती को भी पकड़ा गया, जिसे बाद में परिजनों को सौंप दिया गया.

एसपी दिलनवाज अहमद ने शनिवार की शाम भभुआ थाने में प्रेसवार्ता कर बताया कि सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर नौ में मकान बना कर रह रहे मोहन सिंह के घर से देह व्यापार का धंधा चलता है और वर्तमान में वहां पर युवक-युवती भी मौजूद हैं. पुलिस ने छापेमारी कर युवक-युवती को गिरफ्तार कर लिया. युवक के पास से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है.

एसपी ने यह बताया कि स्कूलों में पढ़ने वाली लड़कियों को बहला-फुसला कर मकान की मालकिन कलावती देवी व मोहन सिंह देह व्यापार का धंधा कराते थे. गिरफ्तार तीनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया. युवती को उसके परिजनों को सौंप कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >