कैमूर में मिला शैलचित्र व धम्म लिपि का शिलालेख

एक हजार फुट पहाड़ी के ऊपरी छोर पर उकेरा गया है शैलचित्र रामपुर (कैमूर) : कैमूर के रामपुर प्रखंड की पसाई पंचायत के खजुरा सरैया पहाड़ी पर शिलालेख व एक शैलचित्र मिला है, जो धम्म लिपि में है. पुरातत्वविद्ों के मुताबिक चौथी सदी के दौरान इस लिपि का प्रयोग हुआ करता था. तब उस समय […]

एक हजार फुट पहाड़ी के ऊपरी छोर पर उकेरा गया है शैलचित्र
रामपुर (कैमूर) : कैमूर के रामपुर प्रखंड की पसाई पंचायत के खजुरा सरैया पहाड़ी पर शिलालेख व एक शैलचित्र मिला है, जो धम्म लिपि में है. पुरातत्वविद्ों के मुताबिक चौथी सदी के दौरान इस लिपि का प्रयोग हुआ करता था. तब उस समय कैमूर की लिपि धम्म रही होगी.
भाषा वैज्ञानिक डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि खजुरा-सरैया पहाड़ी पर मानव व पशुओं का अंकन है, जो चौथी सदी के राजाओं का इतिहास बताता है.
खजुरा पहाड़ी पर धरातल से लगभग एक हजार फुट ऊपर ओसारानुमा पत्थर के ऊपर शैलचित्र बनाया गया है. साथ ही इससे लगभग 50 फुट की दूरी पर शिलालेख पड़ा हुआ है. सरैया, खजुरा, मझियाव व सोनवर्षा के ग्रामीणों ने बताया कि उनके बुजुर्ग बताया करते थे कि खजुरा-सरैया पहाड़ी पर पूर्व काल से ही शिलालेख व शैलचित्र अंकित हैं. शैलचित्र पर मानव व पशुओं का चित्र अंकित है और ठीक 50 फुट की दूरी पर पूर्व दिशा में शिलालेख है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >