त्योहार के मौसम में बाजार में जाम, अतिक्रमण से परेशान

शहर के पुराने बाजार में सड़क पर ऑटो व ई-रिक्शा खड़े करने से बढ़ी परेशानी, प्रशासन मौन भभुआ सदर : त्योहार के मौसम में बाजार में जाम व अतिक्रमण से लोग परेशान है. शहर के पुराने बाजार में सड़क पर ऑटो व ई-रिक्शा खड़े किये जाने से परेशानी बढ़ गयी है. इस बाबत प्रशासन भी […]

शहर के पुराने बाजार में सड़क पर ऑटो व ई-रिक्शा खड़े करने से बढ़ी परेशानी, प्रशासन मौन

भभुआ सदर : त्योहार के मौसम में बाजार में जाम व अतिक्रमण से लोग परेशान है. शहर के पुराने बाजार में सड़क पर ऑटो व ई-रिक्शा खड़े किये जाने से परेशानी बढ़ गयी है. इस बाबत प्रशासन भी चुप्पी साधे हुए है. इससे लोग परेशान हैं.
गौरतलब है कि शहर के पुराना चौक, पश्चिम बाजार व एकता चौक पर पैदल चलना मुश्किल हो गया है. इस कारण बीच सड़क पर चलने से आये दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. शहर की सड़कें सुबह नौ बजे तक तो काफी चौड़ी दिखती हैं. लेकिन, 10 बजे के बाद से दोपहर से शाम तक शहर की सड़कें दुकानदारों के अतिक्रमण से संकरी हो जाती हैं. व्यापारी व दुकानदार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बाहर तक दुकानें सजा लेते हैं. इससे पैदल चलनेवाले राहगीरों का चलना मुश्किल हो जाता है.
सबसे ज्यादा परेशानी पश्चिम बाजार व पुराना चौक के पास होती है. जबकि, एकता चौक और उसके आसपास भी यहीं स्थिति देखने को मिलती है. त्योहारों के समय व्यापारी व दुकानदार बिक्री का बहाना बनाते हैं, जो हमेशा जारी रहता है. ऐसे में पैदल चलनेवालों के लिए फुटपाथ नहीं बच रही. बीच सड़क पर चलने पर दुर्घटना का खतरा बना रहता है.
शहर के लोगों का कहना है कि इस रोड पर अगर कोई बड़ी गाड़ी आ जाये, तो लोगों को सड़क से उतरने के लिए जगह ढूंढ़ना पड़ता है. नगर पर्षद द्वारा इस समस्या की अनदेखी की जा रही है. इसका फायदा अवैध रूप से पटरियों व सड़कों का अतिक्रमण किये दुकानदार उठा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >