भभुआ सदर : शहर के वार्ड 11 में एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के मामले में भभुआ थाने में किशोरी के परिजन द्वारा एक युवक पर केस दर्ज कराया गया है. केस के दर्ज होते ही उक्त युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है. पुलिस के अनुसार, आरोपित युवक भी नाबालिग है. उसके उम्र संबंधित जानकारी पुलिस द्वारा ली जा रही है.
किशोरी के पिता ने थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में बताया है कि 20 फरवरी मंगलवार को रात 11 बजे उनकी बेटी को वाराणसी निवासी सोबीन मल्लाह का 17 वर्षीय बेटा जो भभुआ शहर के वार्ड 15 में अपने मामा संजय मल्लाह के घर रहता है. वह उनकी पुत्री को बहला-फुसला कर अपने घर ले गया. जब घरवालों ने किशोरी को खोजना शुरू की तो वह संजय मल्लाह के घर में मिली, जिसके बाद लड़की के परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में की. थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले आयी.
किशोरी के परिजनों ने किशोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. थानाध्यक्ष सतेंद्र राम ने बताया कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जायेगी और नाबालिग युवक को बाल सुधार गृह भेजा जायेगा.
