भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर शराब के खिलाफ कार्रवाई, नौ महिलाओं समेत 10 गिरफ्तार

Kaimur News : भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर रेल थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ महिलाओं समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में विदेशी और देसी शराब बरामद की है.

Kaimur News : स्थानीय भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-3 पर रेल थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों में नौ महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से कुल 46.640 लीटर शराब बरामद की है. इसमें 3.24 लीटर विदेशी शराब और 43.8 लीटर देसी शराब शामिल है.

वैशाली और रोहतास जिले के रहने वाले हैं गिरफ्तार आरोपित

गिरफ्तार आरोपितों में सत्येंद्र पांडेय (56 वर्ष), पिता पलटन पांडेय, ग्राम प्रतापटाड़, थाना भगवानपुर, जिला वैशाली शामिल हैं. वहीं, राजमुनी देवी (50 वर्ष), पति स्व. सुरेंद्र चौधरी, वार्ड नंबर-34, कुम्हार टोली, थाना डिहरी, जिला रोहतास की रहने वाली है.

इसी प्रकार इंद्रमणी देवी (50 वर्ष), पति विशेश्वर साव, ग्राम न्यू गंगोली, थाना डालमियानगर, जिला रोहतास, विंध्याचली कुमारी (55 वर्ष), पति मोती सेठ, वार्ड नंबर-4, डालमियानगर, थाना डालमियानगर, जिला रोहतास तथा सुमन देवी (55 वर्ष), पति चंद्रदेव भुईयां, वार्ड नंबर-01, डालमियानगर, थाना डालमियानगर, जिला रोहतास को गिरफ्तार किया गया है.

Also Read : बक्सर : तेज रफ्तार पिकअप ने पिता-पुत्र की बाइक में मारी टक्कर, बेटे की मौत, पिता गंभीर

डालमियानगर और आसपास के इलाकों की महिलाएं भी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, डोमनी देवी (56 वर्ष), पति सुभाष चौधरी, ग्राम सिगरुआटोला, थाना संझौली, जिला रोहतास, संजू देवी (41 वर्ष), पति भुअर चौधरी, ग्राम अमौनाटोला, थाना विक्रमगंज, जिला रोहतास तथा शिमला देवी (38 वर्ष), पति मंटू शर्मा, वार्ड नंबर-10, तिरलोकी नगर, थाना डालमियानगर, जिला रोहतास को भी गिरफ्तार किया गया है.

इसके अलावा निभा देवी, पति धर्मेंद्र कुमार, ग्राम नावाडीह, थाना अकोढ़ीगोला, जिला रोहतास तथा कविता देवी (39 वर्ष), पति श्रीनिवास प्रसाद, ग्राम वेदा, थाना सासाराम, जिला रोहतास को भी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है.

Also Read : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में जीत पर एबीवीपी ने निकाला विजय जुलूस, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू

इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. मामले में सीपीडीएस टीम, डीडीयू में कार्यरत संदीप कुमार को वादी बनाया गया है. पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के साथ मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

Also Read : कोईरपुरवा में हथियार के बल पर रंगदारी मांगने का आरोप, विरोध करने पर मारपीट और लूटपाट का दावा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विनोद कुमार सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >