दुकान से 1.10 लाख रुपये की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक

सामान लेने के बहाने दुकान में घुसे बदमाश, गल्ला तोड़कर रुपये लेकर फरार

सामान लेने के बहाने दुकान में घुसे बदमाश, गल्ला तोड़कर रुपये लेकर फरार मोहनिया शहर. स्थानीय शहर के वार्ड 16 स्थित पुराने सिनेमा हॉल के पास एक दुकान से 1 लाख 10 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़ित द्वारा मोहनिया थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है. जानकारी के अनुसार, वार्ड 16 निवासी सुशील कुमार जनरल स्टोर की दुकान चलाते है, जिनके दुकान पर दो अज्ञात युवक बाइक से पहुंचे, उस समय दुकान पर सुशील कुमार की मां गायत्री देवी मौजूद थी. दोनों युवक सामान लेने के बहाने उनसे बातचीत करने लगे, इसी दौरान उनमें से एक युवक ने आटा का पैकेट मांगा. गायत्री देवी ने बताया कि जैसे ही वह आटा निकालने के लिए दुकान के अंदर गयी, उसी दौरान दोनों युवकों ने कैश काउंटर के गल्ले को किसी नुकीले औजार से तोड़ दिया और उसमें रखे करीब एक लाख 10 हजार रुपये निकाल कर दोनों युवक बाइक से फरार हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित पक्ष ने डायल 112 पर पुलिस को इसकी सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गयी. घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों युवक चोरी कर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं. इधर, इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >