jehanabad News : घोसी के सोनवां गांव में शनिवार को आहर में डूबने से एक 23 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सोनवां गांव निवासी अशोक मांझी के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं, युवक की मौत से गांव में मातम पसरा है.
पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया
जानकारी के अनुसार, अशोक मांझी सोनवां पानी टंकी के समीप स्थित आहर की ओर शौच के लिए गया था. इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. पानी अधिक गहरा होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं सका और डूब गया. घटना की जानकारी आसपास मौजूद लोगों ने ग्रामीणों और परिजनों को दी. सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. इसके बाद घोसी पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी.
ग्रामीणों की मदद से निकाला गया शव
सूचना मिलते ही घोसी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद अशोक के शव को आहर से बाहर निकाला. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद भेज दिया गया.
युवक की मौत से गांव में पसरा मातम
अशोक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अचानक हुए इस हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा है. आसपास के ग्रामीण भी घटना से मर्माहत हैं. पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.
