Jehanabad : अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत

नगर थाना क्षेत्र के एसएस कॉलेज के पास शुक्रवार देर शाम एक 18 वर्षीय युवक उज्जवल कुमार घटकन की अज्ञात वाहन से टक्कर लगने के बाद मौत हो गयी.

जहानाबाद

. नगर थाना क्षेत्र के एसएस कॉलेज के पास शुक्रवार देर शाम एक 18 वर्षीय युवक उज्जवल कुमार घटकन की अज्ञात वाहन से टक्कर लगने के बाद मौत हो गयी.

मिली जानकारी के अनुसार, उज्जवल शहर से साइकिल से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान एसएस कॉलेज के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए और बेहोश हो गए. आसपास के लोगों ने उनकी पहचान कर घटना की सूचना परिजनों को दी. उज्जवल को जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में पीएमसीएच पटना भेजा गया. लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि उज्जवल जहानाबाद की किराना दुकान में काम करते थे और पढ़ाई के साथ घर के खर्च में मदद भी करते थे. इस दुर्घटना से परिवार में भारी दुख और मातम का माहौल छा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >