करेंट से युवक की हुई मौत

जिले के सदर प्रखंड के सोहे गांव में करेंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक संजय कुमार (42) सोहे गांव का ही रहने वाला था़

जहानाबाद. जिले के सदर प्रखंड के सोहे गांव में करेंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक संजय कुमार (42) सोहे गांव का ही रहने वाला था, जो घास काटने के लिए गांव के बधार में गया था. वहां 11000 का हाइटेंशन तार काफी नीचा लटक रहा था जिसकी चपेट में संजय कुमार आ गया और वहीं पर गिरकर बेहोश हो गया. घटना के बाद आसपास के लोगों ने शोर किया जिससे गांव के लोग और उसके परिजन इकट्ठा हुए और संजय को उठाकर इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लेकर आये. सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने इलाज कर उसे बचाने का प्रयास किया किंतु इलाज के दौरान ही सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गयी. संजय की मौत की खबर सुनते ही उसके परिजनों में चीत्कार मच गया. सभी दहाड़ मार कर रोने लगे. गांव वाले बिजली विभाग को कोश रहे हैं जिसने मेंटेनेंस पर ध्यान नहीं दिया और गांव में हाई टेंशन तार को लटका हुआ छोड़ दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMLESH PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >