विश्व जनसंख्या दिवस पर अरवल में निबंध प्रतियोगिता, बढ़ती आबादी पर जागरूकता का दिया गया संदेश

Arwal News : अरवल के इटवां उच्च विद्यालय में विश्व जनसंख्या दिवस पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों को जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक किया गया.

Arwal News : विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत (MY Bharat) के तहत अरवल जिला युवा अधिकारी हिमांशु कुमार के नेतृत्व में मगध सम्राट युवा क्लब, बस्ती बिगहा द्वारा राजकीयकृत द्वितीय उच्च विद्यालय, इटवां में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य बढ़ती जनसंख्या, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाना था.

दीप प्रज्वलित कर हुआ कार्यक्रम का उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन रामपुर चौरम थाना प्रभारी मोनाली कुमारी और विद्यालय के प्रभारी शैलेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करपी प्रखंड एमवाईवी सूरज कुमार ने की. इस अवसर पर अपर थानाध्यक्ष नीलम कुमारी, एएसआई बाबू नंदन कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

युवाओं की भूमिका पर दिया गया विशेष जोर

थाना प्रभारी मोनाली कुमारी ने कहा कि बढ़ती आबादी के बीच स्वास्थ्य, शिक्षा, लैंगिक समानता और संसाधनों के संतुलित उपयोग के लिए जनजागरूकता बेहद जरूरी है. उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) द्वारा इस वर्ष की थीम "युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को साकार करना – वर्तमान तथा भविष्य के लिये" निर्धारित की गई है, जो युवाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास पर विशेष जोर देती है.

उन्होंने कहा कि भारत विश्व की लगभग 17 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करता है. ऐसे में सतत विकास, आर्थिक प्रगति और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाना आवश्यक है. छोटे परिवार और परिवार नियोजन अपनाकर बेहतर भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है.

विजेताओं को किया गया सम्मानित

निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में अंजली कुमारी ने प्रथम, ज्योति कुमारी ने द्वितीय तथा चितरंजन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. चयनित प्रतिभागियों को अतिथियों ने माला, मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया.

कई शिक्षक और गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में शिक्षिका प्रियंका कुमारी, मधु कुमारी, विनिता कुमारी, शिक्षक विन्देश्वर चौधरी, संतोष कुमार, देवराज कुमार, सुधीर कुमार, शशि रंजन राय, कंचन कुमार, परशुराम प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम के अंत में सूरज कुमार ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया.

Also Read:बांकीपुर में क्यों बदला भाजपा का उम्मीदवार? अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को उतारने के पीछे क्या है रणनीति


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nishikant kumr

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >