अवैध संबंध में हुई थी महिला की हत्या : एसपी

स्थानीय थाना परिसर में बुधवार को एसपी राजेंद्र कुमार भील ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कुर्था थाना क्षेत्र के तकिया निवासी शिव चौधरी की पत्नी संगीता देवी की हत्या अवैध संबंध के कारण हुई थी.

कुर्था. स्थानीय थाना परिसर में बुधवार को एसपी राजेंद्र कुमार भील ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कुर्था थाना क्षेत्र के तकिया निवासी शिव चौधरी की पत्नी संगीता देवी की हत्या अवैध संबंध के कारण हुई थी. विदित हो कि विगत रविवार को थाना क्षेत्र के धमौल बगीचा के पास एक महिला का शव पाया गया था जिसकी पहचान तकिया निवासी शिव चौधरी की पत्नी संगीता देवी के रूप में किया गया था. मृतका के पति के द्वारा हेलापुर निवासी गणेश चौधरी को संदिग्ध मानते हुए कुर्था थाना में फर्द बयान दर्ज किया गया था. कांड के बेहतर अनुसंधान एवं अभियुक्त को गिरफ्तारी के लिए डीएसपी कृति कमल के नेतृत्व में एक एसआइटी टीम का गठन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >