धनगावां गांव में सर्पदंश से महिला की गयी जान

नगर थाना क्षेत्र के धनगावां गांव में सांप काटने से एक महिला की मौत हो गयी. बताया जाता है कि गांव के उमाकांत शर्मा की पत्नी शिवकुमारी देवी (58 वर्ष) अपने घर में सोई हुई थी.

जहानाबाद नगर. थाना क्षेत्र के धनगावां गांव में सांप काटने से एक महिला की मौत हो गयी. बताया जाता है कि गांव के उमाकांत शर्मा की पत्नी शिवकुमारी देवी (58 वर्ष) अपने घर में सोई हुई थी. सोये अवस्था में ही उसे एक सांप ने डस लिया. इसके बाद घर वालों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. रात में इलाज के बाद महिला को घर भेज दिया गया, लेकिन बाद में फिर तबीयत बिगड़ गयी. इसके बाद परिजन उसे फिर इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आये. इस बार उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी हुई थी, जिसके कारण उसे पीएमसीएच भेज दिया गया किंतु रास्ते में ही महिला की मौत हो गयी. महिला की मौत के बाद उसके परिजन चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे. लोगों का कहना था कि वह समय रहते इलाज के लिए महिला को सदर अस्पताल लाये थे, किंतु ठीक से इलाज किये बगैर उसे घर भेज दिया गया. इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गयी और उसकी मौत हो गयी. वह महिला की मौत का जिम्मेदार चिकित्सक को बता रहे थे और उन पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >