Jehanabad : साजिश के तहत बिजनेस पार्टनर ने सात लाख रुपये हड़पे

जहानाबाद. शहर के निजामउद्दीनपुर इलाके में प्लंबर आइटम के व्यवसाय में साझेदारी के नाम पर 7 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. इस संबंध में नगर थाना क्षेत्र के थाना रोड झरी साव मोड़ निवासी अंकित कुमार ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

जहानाबाद. शहर के निजामउद्दीनपुर इलाके में प्लंबर आइटम के व्यवसाय में साझेदारी के नाम पर 7 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. इस संबंध में नगर थाना क्षेत्र के थाना रोड झरी साव मोड़ निवासी अंकित कुमार ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. शिकायतकर्ता के अनुसार जनवरी 2025 में झारखंड के चास बोकारो स्थित गुजरात कॉलोनी निवासी सतीश कुमार के साथ साझेदारी में प्लंबर आइटम का व्यवसाय शुरू किया गया था. निजामउद्दीनपुर में दुकान भी खोली गयी थी. आरोप है कि सतीश कुमार ने पहले विश्वास में लेकर सुनियोजित तरीके से 7 लाख रुपये ले लिए. जब पैसे की मांग की गई तो आरोपी टालमटोल करता रहा और बहाने बनाता रहा. बाद में वह अचानक पैसे लेकर फरार हो गया. पीड़ित ने बताया कि व्यवसाय शुरू करने से पहले एग्रीमेंट पेपर भी बनाया गया था, जिसे साक्ष्य के रूप में पुलिस को सौंप दिया गया है. शिकायतकर्ता का दावा है कि आरोपी पेशेवर ठग है और अन्य लोगों से भी इस तरह की ठगी कर चुका है. फिलहाल उसके हरियाणा में परिवार के साथ छिपे होने की जानकारी मिली है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >